Patna: कटिहार जिला पुलिस एवं एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार AK-47 के साथ AI Generated फोटो-वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो0 इरफान और मो0 मनोवर का नाम शामिल है. दोनो कोढ़ा थाना क्षेत्र के कर्मा टोला का रहने वाला है. पूछताछ में दोनों ने अवैध हथियार के साथ AI Generated Image/Video बनाने की बात स्वीकार की है. आरोपी के विरुद्ध कोढ़ा (कोलासी कैम्प) थाना (कांड संख्या-180/26) में मामला दर्ज किया गया है.
क्या है पूरा मामला
कटिहार जिला पुलिस एवं एसटीएफ को सूचना मिली थी कि ग्राम-कर्मा टोला का एक व्यक्ति अपने सहयोगी के साथ अवैध हथियार AK-47 के साथ सोशल मीडिया पर फोटो/वीडियो वायरल कर रहा है. मामले की गंभीरता को देखते हुए कटिहार एसपी के निर्देशानुसार एसडीपीओ सदर-02 एवं एसटीएफ के साथ एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया. गठित टीम द्वारा तकनीकी अनुसंधान एवं मानवीय सूचना के आधार पर ग्राम-कर्मा टोला में छापेमारी कर दोनो आऱोपी को दबोच लिया.
