Saharsa: सहरसा जिले के बलवाहाट थाना क्षेत्र में लिफ्ट लेने के बहाने युवक की गर्दन पर चाकू से हमला कर बाईक लूटने की वारदात का सहरसा पुलिस ने 36 घंटे के भीतर सफल उद्भेदन कर दिया है. पुलिस ने इस लूट कांड में शामिल तीनों आऱोपी को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपी में बलवाहाट थाना क्षेत्र के बघवा गांव के रहने वाले विपुल कुमार, खिलाय राय उर्फ नटवर राय और नितिश मिश्रा उर्फ राजा मिश्रा का नाम शामिल है. वादी के फर्दबयान पर बलवाहाट थाना (कांड संख्या-103/26) में मामला दर्ज किया गया था. अनुसंधान में मानवीय एवं तकनीकी आसूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए बलवाहाट थाना पुलिस टीम ने प्रभावी छापेमारी की. छापेमारी के क्रम में घटना में संलिप्त तीन आरोपी को महज 36 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया.

क्या है पूरा मामला

6 जून को कनरिया थाना क्षेत्र के घोघसम निवासी प्रिंस कुमार अपने घर से सिमरी बख्तियारपुर ब्लॉक जा रहे थे. इसी दौरान सतरस्स पुल स्थित पोखर के समीप विपुल कुमार ने लिफ्ट लेने के बहाने बाईक पर बैठ गया. कुछ दूरी तय करने के बाद आरोपी ने चाकू से उनकी गर्दन पर हमला कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पहले से झाड़ी में छिपे अपने अन्य सहयोगियों के साथ मिलकर वह बाईक लेकर फरार हो गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed