Patna: पटना जिले के गोपालपुर इलाके में 27 लाख रुपये के कैश वैन लूटकांड में शामिल एक अपराधी को पुलिस एनकाउंटर पैर में गोली लगी है. जख्मी अपराधी का पहचान नीतीश कुमार के रुप में की गई है. जिले इलाज के लिए हॉस्पीटल में भर्ती कराया गया है.

मामले की जानकारी देते हुए पटना पूर्वी के सिटी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि 13 मई को गोपालपुर थाना क्षेत्र में CMS कंपनी की कैश वैन से कुछ अज्ञात अपराधियों ने हथियार का भय दिखाकर लूट की घटना को अंजाम दिया था. घटना की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी के निर्देशन में एसडीपीओ सदर-02 के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी विश्लेषण, लगभग 350-400 सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के गहन अवलोकन एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर अपराधियों की पहचान की. जिसे छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया. विगत रात्रि गिरफ्तारी के दौरान मामले में संलिप्त अपराधी नीतिश कुमार ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग शुरू कर दिया. पुलिस टीम पूर्ण संयम एवं सतर्कता के साथ आत्मरक्षा में नियंत्रित जवाबी कार्रवाई की गई, जिसमें 1 गोली अपराधी के पैर में लगी. घायल अपराधी को सुरक्षित अभिरक्षा में लेकर तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया. कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार अपराधियों के पास से लूट के 5,23,100 नकद, 5 मोबाइल फोन, 3 सोने की अंगूठी तथा घटना में प्रयुक्त बाइक एवं अन्य बाइक, घटना में प्रयुक्त तोड़ा गया 1 मोबाइल फोन, CMS की पर्ची, घटना के समय पहने गए कपड़े और 1 हथियार बरामद किए गए हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *