Ranchi: थार पर सवार दो आरोपी ब्राउन शुगर के साथ लोहरदगा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में लोहरदगा थाना क्षेत्र के अम्बेडकरनगर कस्तूरबा स्कूल के पास रहने वाले साजन नायक और ईटा के रहने वाले राजन कुमार महतो का नाम शामिल है. मौके पर से थार (Jharkhand 01 EF 0040), 10 ग्राम ब्राउन शुगर और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मिली जानकारी के मुताबिक लोहरदगा एसपी को गुप्त सूचना मिली कि चन्दवा-लोहरदगा रोड से अवैध ब्राउन शुगर का खरीद बिक्री के लिए ले जाया जा रहा है. सूचना पर लोहरदगा थाना प्रभारी के नेतृत्व में छापेमारी दल का गठन किया गया. लोहरदगा अंचलाधिकारी के साथ गठित टीम कुजरा, दुर्गा मंदिर के पास वाहन चेकिंग के दौरान एक काला रंग का महिन्द्रा थार वाहन को रोका. वाहन सवार साजन नायक तथा राजन कुमार महतो का तलाशी लिया गया. तलाशी के क्रम में चालक के सीट के नीचे बीछाये हुए काले रंग के मैट के नीचे छिपाकर रखे ब्राउन शुगर बरामद किया गया. इस संबंध में लोहरदगा थाना (कांड सं०-80/26) में मामला दर्ज किया गया.
