Patna: बांका पुलिस ने तीन बच्चे के साथ उसके मां को जिंदा बरामद कर लिया है. महिला के पिता ने बेटी और उसके तीन बच्चे के हत्या के आरोप में दामाद के विरुद्ध मामला दर्ज कराया था. हालांकि पुलिस मामले का उद्भेदन करते हुए सकुशल बरामद किया.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जमुई जिले के सिमुलतल्ला थाना क्षेत्र के रत्तीडीह के रहने वाले सुरेश यादव के कोर्ट में दर्ज नालसी वाद के आधार पर सुरेश यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी एवं उसके तीन बच्चा की हत्या कर देने के आरोप में बंका जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के मथुरा निवासी आरोपी उमेश यादव के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. पत्नी एवं बच्चा की हत्या के आरोप में आनंदपुर थाना (काण्ड सं०-33/26) में दर्ज मामले की गंभीरता को देखते हुए बेलहर एसडीपीओ के नेतृत्व एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम तकनीकी विश्लेषण व मानवीय श्रोतो के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए सुरेश यादव की पुत्री प्रियंका कुमारी एवं उसके तीनों बच्चा को बरामद किया गया है. बरामद प्रियंका कुमारी एवं उसके बच्चो से आवश्यक पूछताछ की जा रही है. अबतक के अनुसंधान व उद्भेदन से प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि सुरेश यादव अपने दामाद उमेश यादव को जान-बुझकर परेशान करने के उद्देश्य से न्यायालय व पुलिस का समक्ष झूठा बयान देकर मुकदमा दर्ज कराया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed