Ranchi: जमशेदपुर के बर्मामाइंस इलाके में स्थित घर में छापेमारी कर पुलिस ब्राउन शुगर के साथ चार आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के गाँधी बस्ती के रहने वाले संतोष सिह, आयशा खातुन उर्फ बिल्लो, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के जनता मार्केट के पास रहने वाला अमित कुमार, शेषनगर के रहने वाले गौरव कुमार उर्फ अमर और मानगो थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस रोड के रहने वाले संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 175 पुड़िया कुल में 26.84 ग्राम ब्राउन शुगर और 4 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है. बरामद ब्राउन शुगर का अनुमानित कीमत करीब 3.50 लाख रुपये बताया गया है.
मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के गाँधी नगर बस्ती में संतोष सिंह नामक व्यक्ति ब्राउन शुगर का बड़ा खेप कपाली इलाके से खरीदकर लाया है तुरंत छापामारी करने पर भारी मात्रा में ब्राउन शुगर बरामद हो सकता है. सूचना मुख्यालय-1 एएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम कार्रवाई करते हुए बर्मामाइन्स थाना क्षेत्र के गाँधी नगर बस्ती के संतोष सिंह के घर से 124 पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद हुआ और ब्राउन शुगर के कारोबार में शामिल संतोष सिंह को उसकी दूसरी पत्नी आयशा खातून उर्फ बिल्लो सहित गिरफ्तार कर लिया गया. आरोपी के निशानदेही पर ब्राउन शुगर के सप्लाई चैन पर काम कर गोविन्दपुर से गौरव कुमार उर्फ अमर एवं अमित कुमार को 39 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया तथा मानगो से मुख्य पेडलर संजय गोस्वामी उर्फ संजय बंगाली को 12 पुड़िया ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी में से कई पूर्व से ब्राउन शुगर के कारोबार में जेल जा चुके हैं और अब अंतर्जिला स्तर पर संगठित होकर बड़े पैमाने पर ब्राउन शुगर का कारोबार कर रहा था. इस कार्रवाई से जमशेदपुर जिला के कई थाना क्षेत्र के बड़े नेटवर्क ध्वस्त किया गया है.
विदित हो कि विगत इसी सप्ताह पूर्व सरायकेला जिला के कपाली से करीब 16.50 लाख रुपये मूल्य का ब्राउन शुगर बरामद हुआ था. गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में यह पाया गया कि यह सभी आरोपी का तार उसी सिंडिकेट से जुड़ा हुआ है.
