Saharsa: सहरसा पुलिस अपराध के खिलाफ कार्रवाई करते हुए फरार आरोपियों के खिलाफ इनाम घोषित किया है. लूट, हत्या जैसे गंभीर मामलों में वांछित 15 अपराधियों के विरुद्ध इनाम घोषित किया गया है. सहरसा एसपी के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है. सहरसा पुलिस द्वारा जिले के टॉप-15 कुख्यात फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुरस्कार घोषित किया है. कुख्यात फरार अपराधियों के संबंध में सूचना देने वाले अथवा गिरफ्तारी में सहयोग प्रदान करने वाले की व्यक्तिगत सूचना गुप्त रखते हुये पुरस्कृत किया जायेगा.

इन फरार अपराधियों के विरुद्ध इनाम घोषित

  1. हत्या मामले में फरार मधेपुरा जिले क ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम निवासी घाताल ऋषिदेव उर्फ गणेश कुमार पर 25,000
  2. हत्या मामले में फरार मधेपुरा जिले क ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र के श्याम निवासी मंजित ऋषिदेव उर्फ गणेश कुमार पर 25,000
  3. हत्या के प्रयास मामले में फरार सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के जलैया के रहने वाले मुकेश कुमार उर्फ करिया पर 15,000
  4. हत्या मामले में फरार सहरसा जिले के पस्तपार थाना क्षेत्र के जलैया के रहने वाले वीपी यादव पर 15,000
  5. लूट मामले में फरार सहरसा जिले के बनगांव थाना क्षेत्र के नौलाखा थाना क्षेत्र के मो० अब्दुल्ला पर 10,000
  6. लूट मामले में फरार सहरसा जिले क सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के टेंगराहा के रहने वाले छोटू कुमार सिंह पर 5,000
  7. लूट मामले में फरार सहरसा के बिहरा थाना क्षेत्र के सत्तरछिपा के रहने वाले राम यादव पर 5,000
  8. लूट मामले में फरार सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा के रहने वाले गुपेश कुमार पर 10,000
  9. लूट मामले में फरार सहरसा जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के मधुरा के रहने वाले संजीव कुमार पर 10,000
  10. हत्या का प्रयास मामले में फरार सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के पंचवटी के रहने वाले रजनीश कुमार उर्फ गोलू यादव पर 15,000
  11. लूट मामले में फरार सहरसा जिले के पतरघट थाना क्षेत्र के धबौली के रहने वाले मो० शमीम पर 10,000
  12. हत्या मामले फरार सहरसा सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला के रहने वाले शिवम कुमार उर्फ शिवम त्रिवेदी पर 10,000
  13. लूट मामले में फरार सहरसा जिले क पस्तपार थाना क्षेत्र के रहुआ के रहने वाले लल्टू कुमार लल्टू यादव पर 10,000
  14. हत्या मामले में फरार सहरसा जिले के नवहट्टा थाना क्षेत्र के डुमरा के रहने वाले दिवाकर सुमन उर्फ बाबू साहेब पर 10,000
  15. लूट मामले में फरार मधेपुर जिले के मुरलीगंज थाना क्षेत्र के नयानगर परमानंदपुर के रहने वाले अमरदीप उर्फ अमरजीत कुमार पर 25,000

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed