Patna: ऑर्केस्ट्रा गिरोह का वैशाली के अमनौर थाना पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. वही बांग्लादेशी महिला को फर्जी आधार एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो अपराधी को भी गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मधुबनी जिले क लदनिया थाना क्षेत्र के गढ़ा के रहने वाले मो० जियाउलाह और लौकहा थाना क्षेत्र के एकमा निवासी जीवछ महतो का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 2 लैपटॉप, 1 आईरिश स्कैनर, 1 कैमरा, 21 आधार कार्ड, 5 आयुष्मान कार्ड, 13 वोटर कार्ड, 3 पैन कार्ड, 1 पासबुक, आधार कार्ड बनाने वाला फिंगर प्रिन्ट मशीन एवं अन्य दस्तावेज, उपकरण पुलिस ने बरामद किया है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अप्रैल को सारण एसएसपी के निर्देश पर मढ़ौरा-1 एसडीपीओ के नेतृत्व में मकेर थाना एवं अमनौर थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने लच्छी कैतुका, नाटकशाला बाजार के समीप अवैध रूप से संचालित ऑर्केस्ट्रा गिरोह के विरुद्ध विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया. प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि नाबालिग लड़कियों को बहला-फुसलाकर अवैध एवं आपत्तिजनक नृत्य कार्यक्रमों में शामिल कराया जा रहा था. कार्रवाई के क्रम में एक विदेशी (बांग्लादेशी) महिला को भी हिरासत में लिया गया, जिसके संबंध में जांच के दौरान यह पाया गया कि उसका वीजा अवधि समाप्त हो चुका था. बावजूद इसके वह अवैध रूप से भारत में निवास कर रही थी. मामले की गंभीरता को देखते हुए उसके ठहराव, संपर्कों एवं नेटवर्क की गहन जांच प्रारंभ की गई. अनुसंधान के क्रम में यह भी उजागर हुआ कि उक्त महिला का फर्जी आधार कार्ड एवं अन्य पहचान दस्तावेज तैयार कराया गया था.

इस संबंध में अमनौर थाना (कांड संख्या-179/26) में मामला दर्ज किया गया. तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने फर्जी आधार एवं अन्य दस्तावेज तैयार करने वाले गिरोह के दो सदस्यों मो० जिआउलाह अंसारी एवं जीवछ महतो को गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से फर्जी पहचान पत्र तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक सामग्री एवं विभिन्न दस्तावेज बरामद किया गया. इस मामले में अब तक 8 आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है. मामले में संलिप्त अन्य अपराधियों की गिरफ्तारी एवं पूरे नेटवर्क के उद्भेदन के लिए लगातार छापेमारी एवं तकनीकी अनुसंधान जारी है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed