Ranchi: अभिजीत तिवारी हत्याकांड का खुलासा करते हुए रांची के टाटीसिलवे थाना पुलिस ने तीन आरोपी को गिरफ्तार किया है. शराब को लेकर विवाद में हत्या की घटना को अंजाम दिया गया था. गिरफ्तार आरोपी में लोअर बाजार थाना क्षेत्र के डंगराटोली स्वर्णभूमि मैरेज हॉल के निकट रहने वाले विशाल राम, पत्थलकुदवा के रहने वाले सन्नी मिंज और नामकुम थाना क्षेत्र के तेतरीटोली डिवाईन नगर के रहने वाले आकाश सुजय बेक का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर स्कूटी (JH01BF 8137) और 3 मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि 18 अप्रैल की रात में सिपाही नदी के किनारे मिलिट्री डेयरी फार्म के पास अभिजीत तिवारी की हत्या से संबंधित घटना के संबंध में अज्ञात के विरूद्ध कांड दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया. मामले के उद्भेदन के लिए मुख्यालय-01 के डीएसपी के नेतृत्व में एक छापामारी दल का गठन किया गया. अनुसंधान के क्रम में गठित छापामारी दल ने तकनीकी आसूचना एवं भौतिक साक्ष्यों के आधार पर चार आरोपी को चिन्हित किया गया. छापामारी के क्रम में तीन आरोपी विशाल राम, सन्नी मिंज एवं आकाश सुजय बेक को गिरफ्तार किया गया. आरोपी के निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक स्कूटी को बरामद किया गया. आरोपी ने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में जोरार स्थित बधवा ग्राउंड में शराब के सेवन के दौरान रात्रि में अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू उक्त ग्राउंड में आया, तथा अपने पूर्व परिचित आकाश सुजय बेक से जबरदस्ती शराब एवं बीयर मांगने लगा. सुजय के द्वारा शराब नहीं दिये जाने के कारण उसके साथ मृतक अभिजीत तिवारी के द्वारा मारपीट किया जाने लगा तथा शराब की बोतलों को पैर से गिराकर नष्ट किया जाने लगा. साथ ही जबरन शराब की बोलत छीन कर पीने लगा तथा पूर्व के वर्ष में हुई मारपीट की घटना का हवाला देते हुए अभिजीत तिवारी के द्वारा सुजय को धमकी दी जाने लगी, जिसके उपरांत पूर्व से उक्त मैदान सुजय एवं उसके साथ उपस्थित 03 लड़को के द्वारा अभिजीत तिवारी के साथ भी मारपीट की जाने लगी तथा उनलोगों के द्वारा अभिजीत तिवारी को जमीन पर पटक कर उसका गर्दन दबा दिया, जिसके परिमाणस्वरूप दम घुटने से उसकी मौत हो गई. इसके साक्ष्य छिपाने के नियत से ये लोग दो स्कूटी के माध्यम से मृतक अभिजीत तिवारी उर्फ किट्टू को स्कूटी के बीच में बैठाकर सिपाही पुल के पास मिलिट्री डेयरी फार्म, आरागेट स्थित ग्राउंड में शव को फेंक कर भाग गया. घटना में शामिल अऩ्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed