Ranchi: सिनी से जमशेदपुर पहुंच अपार्टमेंट और कॉलोनियों में साईकिल चोरी कर घर खाली करने के नाम पर बेचने वाला आरोपी को सोनारी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. सरायकेला जिले के सिनी थाना क्षेत्र के केन्दुआ निवासी गिरफ्तार आरोपी शम्भु महतो के निशानदेही पर पांच चोरी की साईकिल पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी  सिनी से ट्रेन से जमशेदपुर शहर में आता है और अपार्टमेंट सोसाईटी एवं कॉलोनियों में जाता है साईकिल चोरी कर के एक हजार एवं दो हजार में किसी को भी बेच देता है. बेचते समय खरिदार को बताता है कि उसको घर खाली करना है और साईकिल को रखने की जगह नहीं है इसलिए बेच रहा है. किसी को पैसे की जरुरत एवं किसी को साईकिल को बंधिक रखने के नाम पर बेचता है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 14 अप्रैल को अरुण कुमार के नाती यश राज की साईकिल अंकुर अपार्टमेंट के फ्लैट से अज्ञात चोर ने चोरी कर लिया था. अरुण कुमार आवश्यक कार्यवश बिहार चले गये थे, उधर से लौटने के बाद 22 अप्रैल को मामला दर्ज कराया. अनुसंधान के क्रम में घटना स्थल के उपलब्ध सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गुरुवार को एन्टी क्राईम चेकिंग के दौरान खुटाडीह में कदमा जाने वाली रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति को साईकिल ले जाते हुए देखा गया तो रोक कर पुछने पर वह घबरा गया तथा भागने का प्रयास किया जिसे पुलिस दबोच लिया. पकड़े गए आरोपी शम्भु महतो पुछ ताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उक्त साईकिल अंकुर अपार्टमेंट से उसने चोरी की है तथा बेचने के फिराक में था. आगे उसने बताया कि और कई जगहों से उसने साईकिल चोरी कर के अलग अलग लोगों को, अलग अलग बहाने बना कर के बेचा है. उसके स्वीकारोक्ति बयान पर 5 साईकिल बरामद की गयी है. जिन में से एक आस्था अपार्टमेंट से, एक अंकुर अपार्टमेंट से तथा एक वृंदा बन गार्डेन सोशाईटी से चोरी किया था. दो बरामद साईकिल की पहचान अभी नही हो सकी है. जिन लोगों ने खरीदा था उन लोगों ने बताया की वह व्यक्ति किसी को घर खाली करने के नाम पर, किसी को पैसे की जरुरत के नाम पर तथा किसी को साईकिल को बंधिक रखने के नाम पर एक हजार से दो हजार रु0 में बेचा था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed