Ranchi: राजधानी रांची का कुख्यात शराब माफिया नरेश सिंघानिया को उत्पाद विभाग की टीम ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को उस वक्त गिरफ्तार किया गया है. जब वह स्कूटी से शराब सप्लाई करने जा रहा था. इसी दौरान गुप्त सूचना पर नामकुम स्टेशन के पास गिरफ्तार किया गया. नरेश सिंघानिया का अवैध शराब का कारोबार करने का पुराना इतिहास रहा है।कई बार जेल जा चुका है.
इससे पूर्व रांची में जहरीली शराब से हुई मौत के मामले में फरार चल रहे शराब माफिया नरेश सिंघानिया को रांची पुलिस ने जून 2021 में नामकुम इलाके से गिरफ्तार किया था. वर्ष 2017 में रांची में जहरीली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी. जहरीली शराब मामले में नरेश सिंघानिया के भाई प्रह्लाद सिंघानिया सहित अन्य को कोर्ट की ओर से उम्र कैद की सजा भी सुनाई जा चुकी है.
