Ranchi: राजधानी रांची के खादगढ़ा बस स्टैंड के नजदीक कार से हथियार-गोली पुलिस ने बरामद किया है. वही कार से फरार तीन अपराधी की तलाश पुलिस कर रही है. मौके पर से एक छः चक्रिय देशी रिवाल्वर, दो गोली और स्वीफ्ट डिजायर कार (JH01CL0984) पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना मिली कि खादगढ़ा बस स्टैण्ड एवं कांटाटोली के समीप तीन अपराधी किसी घटना को अंजाम देने के उद्देश्य से एक स्वीफ्ट डिजायर कार (JH01CL0984) से भ्रमणशील है. सूचना पर पुलिस कार्रवाई के लिए जब खादगढ़ा बस स्टैण्ड के चुनवा टोली जाने वाले रास्ते के पास पहुँचा तो देखा कि एक कार लावारिस अवस्था में खड़ी है. आस-पास के लोगो से पूछने पर बताया कि यह वाहन काफी समय से यहाँ खड़ा है. सत्यापन करने पर ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन इसी क्षेत्र में आना जाना करता है तथा तीन लड़के उक्त वाहन में सवार थे. मैकेनिक को बुलाकर गाड़ी के दरवाजा को खोला गया. तालाशी के क्रम में गाड़ी के ड्राईवर सीट के नीचे एक स्टील का बना हुआ छः चक्रीय लोडेड देशी रिवाल्वर बरामद हुआ. तीनों आरोपी का सत्यापन हो चुका है. जिसकी तलाश की जा रही है. आरोपी का अपराधिक इतिहास रहा है.
