Ranchi: रामगढ़ के सुथरपुर में निर्माणाधीन पुल के संवेदक को लेवी के लिए धमकी देने वाला पांडेय गिरोह का गुर्गा को पुलिस हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. पतरातू थाना क्षेत्र के गिरफ्तार अपराधी अशोक महतो के पास से एक देशी पिस्टल, तीन गोली और दो मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सूचना मिली कि भदानीनगर ओपी क्षेत्र के ग्राम-सुथरपुर में एक निर्माणाधीन पुल के संवेदक को पाण्डेय गिरोह के द्वारा मोबाईल के माध्यम से काम करने से पूर्व मैनेज करने अन्यथा बुरा अंजाम भुगतने की धमकी देते हुए लेवी का मांग किया जा रहा था. इस संबंध में पतरातु (भदानीनगर) ओपी थाना (काण्ड सं0-93/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले को लेकर एएसपी-सह-एसडीपीओ पतरातु के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन किया गया. गठित एसआईटी कार्रवाई करते हुए तकनीकी अनुसंधान के आधार पर देवरिया कुरसे मोड़ भदानीनगर से धमकी देने वाले अपराधी को एक देशी पिस्टल, 03 गोली तथा धमकी देने के लिए प्रयुक्त मोबाईल के साथ गिरफ्तार किया गया. इस संबंध में पतरातु (भदानीनगर) ओपी थाना (काण्ड सं0-94/26) में अगल से मामला दर्ज किया गया है. अशोक महतो का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध पतरातु थाना में चार मामला दर्ज है.
