Ranchi: हजारीबाग रेंज के डीआईजी अंजनी कुमार झा बुधवार को चतरा पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक किया. डीआईजी ने हाल के दिनों में घटना को लेकर जानकारी लिया. उन्होने मादक पदार्थ को लेकर सख्त निर्देश दिया. डीआईजी अंजनी कुमार झा ने चतरा जिला के सभी थाना प्रभारियों, पुलिस निरीक्षको, एसडीपीओ डीएसपी (मु0) के साथ पुलिस केन्द्र के सभागार में एक बैठक किया. बैठक में डीआईजी ने संगठित अपराधियों के हाल के वारदात एवं जिला में सक्रिय गिरोह तथा उनके सदस्यों को पकड़ने का टास्क दिया. डीआईजी ने अफीम कारोबार को लेकर निर्देश दिया. मादक पदार्थ कारोबार में शामिल स्थानीय और बाहरी राज्य के तस्करो को चिन्हित कर कार्रवाई का निर्देश दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed