Patna: मुख्यमंत्री पद से नीतीश कुमार के इस्तीफा देने साथ ही बिहार की राजनीति के एक लंबे दौर का मंगलवार को समापन हो गया. नीतीश कैबिनेट के सम्राट चौधरी अब बिहार के नए मुख्यमंत्री होगे. नीतीश कुमार के सीएम पद से इस्तीफे के साथ ही बीजेपी नेता सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुन लिया गया है. विधायक दल की बैठक में सम्राट चौधरी के नाम पर सर्वसम्मति से मंज़ूरी दी गई. विधायक दल का नेता चुना जाने पर सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए विधानमंडल दल के नेता का दायित्व सौंपने पर हृदय से आभार व्यक्त करता हूं. यह मेरे लिए केवल एक पद नहीं, बल्कि बिहार की जनता की सेवा, उनके विश्वास और सपनों को साकार करने का एक पवित्र अवसर है. मैं पूर्ण निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ जन-जन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का संकल्प लेता हूं. देश के यशस्वी पीएम मोदी के कुशल नेतृत्व एवं माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बिहार को विकास, सुशासन और समृद्धि के नए आयामों तक ले जाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूंगा. आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद और सहयोग ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है. जय बिहार, जय भारत.

सरकार बनाने का दावा किया पेश

विधायक दल के नेता चुने जाने के बाद सम्राट चौधरी राज्यपाल से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. मंगलवार शाम राजग नेताओं के साथ राजभवन पहुंचकर राज्यपाल सैयद अता हुसैन के समक्ष औपचारिक रूप से सरकार गठन का दावा प्रस्तुत किया. इस दौरान उनके साथ केंद्रीय मंत्री जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत कई नेता मौजूद थे. राजभवन में सरकार गठन से संबंधित आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की गईं, जिसके साथ ही नयी सरकार के गठन की प्रक्रिया तेज हो गई. बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को पूर्वाह्न लगभग 11 बजे बिहार के नए मुख्यमंत्री पद की शपथग्रहण होगी. हालांकि, इसकी औपचारिक घोषणा होनी अभी बाकी है, लेकिन तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed