Saharsa: सहरसा के सलखुआ इलाके से गायब आधा दर्जन लड़की जनता बाजार इलाके से पुलिस ने बरामद कर लिया है. सभी लड़कियों को ऑर्केस्ट्रा में काम कराने के लिए ले जाया गया था.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सलखुआ थाना क्षेत्र से 12 अप्रैल को 06 लड़कियों अपनी सहेली के साथ घर से बाहर निकली थी जो शाम तक घर वापस नहीं लौटीं. परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला, तो जांच के क्रम में यह जानकारी सामने आई कि ऑर्केस्ट्र में काम करने वाली गांव की ही एक लड़की इन सभी लड़कियों को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने की आशंका है. सभी लड़कियों को गलत मंशा से ऑर्केस्ट्रा में काम कराने तथा शोषण एवं मानव तस्करी के उद्देश्य से कहीं ले जाया गया है. इस संबंध में समरी देवी के आवेदन के आधार पर सलखुआ थाना (कांड सं0-64/26) में मामला दर्ज किया गया. मामले की गंभीरता को देखते हुए सिमरी बख्तियापुर एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया. गठित टीम एवं जिला आसूचना ईकाई की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए सभी लड़कियों को सारण जिला के जनता बाजार थाना क्षेत्र से सकुशल बरामद किया.
