Ranchi: बोकारो में पुलिस की कार्यशैली इन दिनों चर्चा में है. चास के गालीबाज थानेदार का करतूत सामने आया है. एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें थानेदार सुषमा कुमारी अजय नामक एक युवक से बातचीत के दौरान अभद्र भाषा और गाली-गलौज करती सुनाई दे रही हैं.

मामला संज्ञान में आने के बाद बोकारो एसपी ने एसडीपीओ को जांच का आदेश दिया गया. जांच रिपोर्ट में वायरल ऑडियों में चास थानेदार पुनि सुषमा कुमारी के द्वारा एक पुरुष को अमर्यादित भाषा का प्रयोग किये जाने की पुष्टि की गयी. जाँच के आधार पर पुनि सुषमा कुमारी को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक के लिए बोकारो पुलिस केन्द्र में पदस्थापित किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed