Ranchi: अभियान के दौरान घायल सीआरपीएफ जवान ईलाज के दौरान मौत हो गया. चाईबासा के बाबुडेरा में पेड़ गिरने से जवान हादसे का शिकार हुआ था. कोबरा बटालियन के जवान राकेश कुमार बिहार के औरंगाबाद जिले के हसपुरा थाना क्षेत्र के धमनी का रहने वाला है. राकेश कुमार चाईबासा जिले क जरायकेला थाना क्षेत्र के बाबुडेरा इलाके में संचालित अभियान में तैनात थे. मंगलवार देर रात आकस्मिक रूप से एक पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उन्हें तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान कर बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए रांची के राज अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. 33 वर्षीय जवान 08 मार्च 2013 को सीआरपीएफ में भर्ती हुए थे. डीजीपी, सीआरपीएफ के डीजी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इस दुखद घटना पर गहरा शोक व्यक्त किया है तथा दिवंगत कर्मी के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट की है. दिवंगत कर्मी के पार्थिव शरीर को उनके गृह स्थान औरंगाबाद भेजने की आवश्यक कार्यवाही की जा रही है, जहां शहीद जवान को अंतिम सलामी दी जायेगी.
