Patna: दरभंगा के सिमरी थाना में तैनात पुलिसकर्मी को समझौता का दबाव बनाने और पैसे मांगने के आरोप में एसएसपी ने सस्पेंड कर दिया है. आरोपी पीटीसी जफर ईकबाल को सिमरी थानाध्यक्ष के जांच रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने सस्पेंड किया हैं.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सिमरी थानाध्यक्ष ने जांच रिपोर्ट में बताया गाय कि सिमरी थाना में पदस्थापित पीटीसी जफर ईकबाल ने सिमरी थाना (कांड संख्या-285/25) में दर्ज मामले के वादी रामभजन सहनी को जांच के दौरान आरोपी से समझौता कराने के लिए बार बार दबाव बनाया जा रहा है एवं इस क्रम में उनके साथ अनाप शनाप भाषा का प्रयोग किया गया है. साथ ही साथ वादी को गुमराह करते हुए बार बार पैसों की मांग की जा रही है जो ऑडियो क्लिप एवं साक्ष्य के विश्लेषण से स्पष्ट हुआ है. इस संबंध में पूछ-ताछ के दौरान भी आरोपी पीटीसी जफर ईकबाल ने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया. सिमरी थानाध्यक्ष ने जफर ईकबाल के विरुद्ध कार्रवाई करने के संबंध में एसएसपी को जांच रिपोर्ट भेजा गया. जांच रिपोर्ट के आधार पर पुलिसकर्मी जफर ईकबाल को तत्काल प्रभाव से सामान्य जीवन यापन भत्ता पर सस्पेंड कर दिया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed