Ranchi: झारखंड-छत्तीसगढ़ इंटरस्टेट पुलिस बैठक का आयोजन मंगलवार को किया गया. गढ़वा जिले के रंका थाना क्षेत्र में अवस्थित फॉरेस्ट गेस्ट हाउस में यह पुलिस बैठक का आयोजन किया गया. इस बैठक के दौरान गढ़वा पुलिस की ओर से रंका एसडीपीओ रोहित रंजन सिंह, भंडरिया थाना प्रभारी सुभाष कुमार पासवान, रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी, चिनिया थाना प्रभारी अमित कुमार एवं बड़गड़ थाना प्रभारी दीपक कुमार मौर्य वहीं रामानुजगंज पुलिस की ओर से रामानुजगंज एसडीपीओ बाजीलाल सिंह, रामानुजगंज थाना प्रभारी अजय साहू), त्रिकुंडा थाना प्रभारी व्यास नारायण चुरेंद्र, रामचंद्रपुर थाना प्रभारी बृजमोहन गुप्ता एवं विजयनगर चौकी प्रभारी अश्विनी सिंह उपस्थित रहे. इस दौरान दोनों राज्यों की पुलिस के द्वारा सीमावर्ती इलाकों में अपराध नियंत्रण, अपराधियों तथा संदिग्धों और वारंटियों की जानकारी साझा करने के लिए सूचनाओं के आदान-प्रदान करने, अंतर्राज्यीय गिरफ्तारी के नियमों का पालन करने, साईबर अपराध, वित्तीय धोखाधड़ी और हाइटेक अपराधों की जांच के लिए तकनीकी सहयोग प्रदान करने, अपराध नियंत्रण के लिए दोनों राज्यों की सीमाओं पर बेहतर चेकिंग करने और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी बढ़ाने, वामपंथी उग्रवाद/आतंकवाद पर नकेल कसने के लिए आपसी समन्वय, विशेष सुरक्षा व्यय (SRE) योजना के तहत संयुक्त कार्रवाई और क्षमता निर्माण करने सहित अन्य कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर आपसी सहयोग आदान-प्रदान करने पर सहमति जताई गई. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य झारखंड-छत्तीसगढ़ के पुलिस के बीच तालमेल स्थापित करना, अपराध नियंत्रण और सुरक्षा को मजबूत करना है.
