Ranchi: सिमडेगा के जमताई पंचायत भवन के नजदीक गैवंशीय पशु लदे वाहन को गिरदा ओपी पुलिस ने जप्त किया है. वही तीन तस्कर को भी पुलिस गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में जमशेदपुर जिले के आनंदपुर थाना क्षेत्र के रोबकेरा निवासी रामकिशोर सिंह, उड़ीसा के संभलपुर जिले के जमनकिरा थाना क्षेत्र के बड़रमा निवासी जयराम सिंह और उपेन्द्र सिंह का नाम शामिल है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि उड़ीसा के संभलपुर से हुरदा जमताई मोड़ होते हुए घाट बाजार की तरफ से सफेद रंग के एक पिकअप वैन के माध्यम से अवैध रुप से गौवंशीय पशुओ का परिवहन किया जा रहा है. सूचना पर सिमडेगा एसपी के निर्देशन में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम जमताई मोड़ हुरदा के पास उक्त वाहन को रोकने के लिए चेकिंग लगाया. इसी दौरान पिक-अप उड़ीसा जमताई रोड की तरफ से आता हुआ दिखाई दिया. पुलिस को देख कर पिक-अप वाहन चालक अपने वाहन को कच्ची सड़क की तरफ मोड़कर भागने लगा. वाहन का पीछा कर जमताई पंचायत भवन के पास रोका गया. वाहन का जांच करने पर वाहन में चार गौवंशीय पशु जप्त किया गया. इस संबंध में बानो (गिरदा ओ0पी) थाना (काण्ड सं0-10/26) में मामला दर्ज किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed