Ranchi: रांची एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक एसपी ने आम जनता को यातायात नियमों का पालन करने के लिए एक जागरूकता अभियान चलाया गया. इस अभियान के तहत लोगों को हेलमेट लगाकर चलने, सीट बेल्ट लगा कर चलने, ट्रिपल राइडिंग नहीं करने, शराब पीकर गाड़ी नहीं चलाने, तेजी और लापरवाही से गाड़ी नहीं चलाने इत्यादि बातों के बारे में जागरूक किया गया. यातायात नियमों का पालन नहीं करने से होने वाले नुकसानों के बारे में बताया गया. इस अभियान के तहत बिरसा चौक से अरगोड़ा चौक होते हुए फिरायालाल चौक तक मोटरसाइकिल रैली निकला गया और नुक्कड़ नाटक का भी आयोजन किया गया. इस अवसर पर रांची नगर क्षेत्र के कई डीएसपी, ट्रैफिक डीएसपी, स्थानीय थाना प्रभारी, ट्रैफिक प्रभारी एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी व कर्मी मौजूद थे.
