Ranchi: ग्रुप एडमिन एवं ग्रुप सदस्यों आपत्तिजनक पोस्ट नही करने के लिए अपील करेगे. ऐसे ही आदेश हजारीबाग एसपी ने जारी किया है. आगामी पर्व त्योहार को लेकर यह आदेश जारी किया गया है.

जारी आदेश के मुताबिक सोशल मिडिया के सभी ग्रुप एडमिन एवं ग्रुप सदस्यों को सूचित किया जाता है कि ईद, सरहुल एवं रामनवमी पर्व-2026 के अवसर पर आपसी सामाजिक सौहार्द बनाये रखने एवं शांति-व्यवस्था के लिए अपने-अपने ग्रुप में किसी के द्वारा साम्प्रदायिक, आपत्तिजनक पोस्ट नहीं करने के लिए अपील करेगें. यदि किसी प्रकार की सूचना प्राप्त होती है तो इसकी प्रशासनिक पुष्टि करना सुनिश्चित करेगें. साथ हीं किसी प्रकार के अफवाह पर ध्यान नहीं देगें.

बता दे कि झारखण्ड राज्य के विभिन्न हिस्से में पूर्व में ग्रुप के कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा टिप्पणी किये जाने के कारण उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई किया जा चुका है. हमें आप सबों पर आशा हीं नहीं बल्कि पूर्ण विश्वास है कि सभी मिलकर अपने-अपने कर्तव्यों एवं सौपें गये दायित्वों का भली-शांति निर्वहन करना सुनिश्चित करेगें.  अफवाह फैलाना या समाज में अशांत्ति फैलाना एक दंडनीय अपराध है, जिसके लिए दोशी व्यक्तियों को जेल हो सकती है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *