Ranchi: फाइलेरिया उन्मूलन के लिए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन 2026 की द्वितीय बैठक रांची उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजन्त्री के निर्देशानुसार उप विकास आयुक्त के कार्यालय कक्ष में रविवार को रांची डीडीसी सौरभ कुमार भुवानिया की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई. फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का शत प्रतिशत लक्षित जनसंख्या आच्छादित करने का निर्देश दिया गया. डीडीसी ने ससमय फाइलेरिया रोधी दवा वितरण नही करने वाले दवा प्रशासकों को शो कॉज करने का निर्देश दिया.

डीडीसी ने दवा प्रशासको को निर्देश देते हुए कहा की सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कांके के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी कांके को छुटे हुए जनसंख्या को 15 मार्च 2026 तक दवा खिलाना सुनिश्चित करने को कहा. एवं छूटे हुए छात्रों को स्कूल में और बाहर से पर्व के दौरान आने वाले लोगों को घर-घर जाकर दवा खिलाने को कहा. अभी कुल जनसंख्या के अनुरूप कांके का 84 प्रतिशत, सोनाहातु का 90 प्रतिशत एवं तमाड़ का 93 प्रतिशत आच्छादित की गई है. जिसमें कुल 88 प्रतिशत लोगों ने फाईलेरिया रोधी दवा का सेवन किया है.

फाइलेरिया जैसी विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में पहल

यह बैठक फाइलेरिया जैसी विकलांगता पैदा करने वाली बीमारी को जड़ से समाप्त करने की दिशा में जिला प्रशासन की प्रतिबद्धता को दर्शाती है. जनसहभागिता, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समयबद्ध क्रियान्वयन से राँची जिला तथा समूचे झारखंड को फाइलेरिया मुक्त बनाने का लक्ष्य अवश्य प्राप्त होगा. सभी नागरिकों से अपील: फाइलेरिया रोधी दवा सुरक्षित एवं प्रभावी है. यदि आपने अभी तक दवा नहीं ली है, तो निकटतम स्वास्थ्य केंद्र, आशा कार्यकर्ता या बूथ पर संपर्क कर अवश्य सेवन करें. एक छोटी सी खुराक से हम सब मिलकर फाइलेरिया मुक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं.

बैठक में रांची सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार, कांके बीडीओ विजय कुमार, सोनाहातु पीएचसी प्रभारी चिकत्सा पदाधिकारी, JSLPS के पदाधिकारी, जिला भीवी ड़ी पदाधिकारी, एफएलए एवं पिरामल के प्रतिनिधि उपस्थित थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *