Ranchi: अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 के लिए अभ्यर्थियों का रांची आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. ऑनलाइन पंजीकरण 13 फरवरी 2026 से 1 अप्रैल 2026 तक चलेगा. अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ही अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके. सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को सूचित किया जाता है कि अग्निवीर भर्ती वर्ष 2027 (इंटेक )के लिए आर्मी रिक्रूटिंग ऑफिस, रांची (ARO रांची) द्वारा ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है. योग्य अविवाहित पुरुष अभ्यर्थी निर्धारित अवधि के भीतर अपना ऑनलाइन आवेदन पत्र भरें. आवेदन करते समय सभी विवरण सावधानीपूर्वक एवं सही रूप से भरें. भर्ती से संबंधित विस्तृत अधिसूचना, पात्रता मानदंड, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चिकित्सीय मानक एवं अन्य महत्वपूर्ण निर्देश Join Indian Army की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं.
सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट एवं विस्तृत जानकारी के लिए नियमित रूप से Join Indian Army (JIA) वेबसाइट अवश्य देखें. अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले ही अपना पंजीकरण पूर्ण कर लें ताकि अंतिम समय में तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके.
