Ranchi: चतरा डीसी शनिवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की. इस दौरान उन्होने इटखोरी महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित भी किया. मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से रांची कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में चतरा उपायुक्त कीर्तिश्री जी ने शिष्टाचार मुलाकात की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री को उन्होंने आगामी 19 से 21 फरवरी 2026 तक आयोजित हो रहे राजकीय इटखोरी महोत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया. मौके पर मुख्यमंत्री को उन्होंने तीन दिवसीय राजकीय इटखोरी महोत्सव की चल रही तैयारियों एवं इस दौरान आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी से अवगत कराया.
