Ranchi: राजधानी रांची के नामकुम इलाके में घरो को निशाना बना रहे चोर गिरोह का खुलासा करते हुए पुलिस दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आजाद कॉलोनी के रहने वाले फिरदोस अली लालुपर थाना क्षेत्र के एचबी रोड लोहरा कोंचा का रहने वाला दिलीप सोनी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 15.40 ग्राम गलाया हुआ सोना, 18 ग्राम विभिन्न साईज का अंगूठी, मंगलसूत्र का लौकेट, नथिया, दोलना, कान का बाली, टॉप्स, चाँदी का पायल, अंगूठी, एक रजिस्टर, जिसपर Aryan Chabak लिखा हुआ जिसमें आरोपी का मोबाईल नंबर लिखा हुआ एवं अन्य मोबाईल नंबर लिखा हुआ और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए ग्रामीण एसपी ने बताया कि नामकुम थाना क्षेत्र में विगत दिनों हुए गृहभेदन के मामले के उद्भेदन के लिए एसएसपी के निर्देश पर एसआईटी का गठन किया गया था. एसआईटी के द्वारा पूर्व में आरोप पत्रित एवं संदिग्ध अपराधियों के सत्यापन, तकनीकी सहायता एवं आसूचना के आधार पर चोरी के तीन मामले (नामकुम थाना कांड संख्या 288/25, 20/26, एवं 31/26) के उद्भेदन किया है. उद्‌भेदन के क्रम में अबतक इस गिरोह के फिरदोस अली और सोनार दिलीप सोनी को गिरफ्तार किया गया है. इन घटनाओं में चोरी के संगठित गिरोह की संलिप्तता पायी गई है, जो मुहल्ले में घूम-घूमकर बंद पड़े घरों की रेकी करते है तथा अवसर पाकर चोरी की घटना को अंजाम देते है, जिसमें मुख्यतः ज्वेलरी एवं नकद की चोरी की जाती हैय इस गिरोह के द्वारा दिन की अवधि में भी घरों में चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है. इस गिरोह के अन्य सदस्यों के चिन्हित कर लिया गया है तथा उनकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. गिरोह के अपराधी चोरी का ज्वेलरी को दिलीप सोनी के कांटाटोली स्थित मां ज्वेलर्स नामक दूकान में सस्ते दाम पर बेच दिया जाता था तथा ज्वेलरी प्राप्त होते हीं दिलीप सोनी ज्वेलरी को गला दिया जाता था और उसका प्रयोग उसके द्वारा नये ज्वेलरी बनाने में किया जाता था. गिरफ्तार दोनों अपराधकर्मियों का अपराधिक इतिहास रहा है तथा पूर्व में ज्वेलरी चोरी करने एवं उसे खपाने के आरोप में ही जेल जा चुका है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *