Patna: लखीसराय में पुरानी बाजार में नकली तुलसी और जर्दा बनाने और बेचने के मामले में टाउन थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है. वही गणेश दास एवं गौरव दास के प्रभात चौक स्थित किराये के मकान में छापेमारी किया गया. छापेमारी के दौरान 1050 डब्बा तुलसी, 300 पीस लोवर कैप, 1 किग्रा जर्दा और रिफिलिंग मशीन पुलिस ने बरामद किया है. आरोपी डी.एस. ग्रुप के नकली तुलसी एवं जर्दा बनाकर बेचने का काम करता था.

पुलिस से मिली जानकारी के अऩुसार टाउन थाना में डी. एस. ग्रुप के सतर्कता विभाग के वरिष्ठ प्रबंधक परमानंद  द्वारा एक आवेदन दिया गया. जिसमें बताया गया कि पुरानी बाजार के दो दुकानदार इनकी कम्पनी के उत्पादों की नकल कर नकली उत्पाद बनाते हैं तथा अपनी दुकान के माध्यम से बाजार में बेचते हैं. सूचना पर पुलिस कार्रवाई करते हुए गणेश दास एवं गौरव दास के किराये के मकान में छापेमारी कर नकली तुलसी, जर्दा और रिफिलिंग मशीन बरामद किया गया. इस संबंध में टाउन थाना (कांड सं0-70/26) में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed