Ranchi: पलामू में पुराने पुर्जों से एसेंबल कर मोबाईल खपाने वाले गिरोह का खुलासा करते हुए पांकी थाना पुलिस ने भारी मात्रा में सामान के साथ दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में विकल्प कुमार सिंह और रंजीत कुमार का नाम शामिल है. दोनो आरोपी पांकी थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आऱोपी ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि पांकी बस्ती निवासी रंजीत कुमार द्वारा उसे जिओ एवं सैमसंग कम्पनी के पुराने मदर बोर्ड, बॉडी, चार्जिंग पिन, माइक आदि उपलब्ध कराए जाते था जिन्हें रिपेयर एवं असेंबल कर चालू अवस्था में मोबाइल तैयार कर पुनः रंजीत कुमार को सौंप दिया जाता था. आरोपी ऑनलाइन कूरियर एवं फेरीवालों से पुराने मदर बोर्ड खरीदते थे तथा डाल्टनगंज की दुकानों से बॉडी, डिब्बा, चार्जर एवं बैट्री खरीदकर अवैध रूप से मोबाइल असेंबल कर बिक्री करता था. मौके पर से 112 पीस पुराना मदर बोर्ड, 135 पीस जिओ मोबाइल, 200 पीस सैमसंग मोबाइल, 127 पीस सैमसंग बैक कवर, 120 पीस, जिओ बैक कवर, 186 पीस विभिन्न कम्पनी के मोबाइल डिब्बे, 30 पीस सैमसंग गुरु-1200 डिब्बा सहित मोबाइल, 30 नया जिओ मोबाइल खोली, 35 नया सैमसंग कम्पनी का बॉडी, लगभग 3 बोरा टूटा-फूटा मोबाइल कचरा, 6 पीस ब्लोवर, 3 पीस सोल्डर मशीन, 1 मैग्नीफाइंग ग्लास, 70 पीस चार्जिंग पिन, 8 पीस कटर, 7 पीस चिमटा, 35 पीस कीपैड, 25 पीस स्पीकर, 120 पीस डिस्प्ले और 2 पीस जिओ सिम कवर पुलिस ने बरामद किया है.
चला रहा था मिनी फैक्ट्री
मंगलवार को मामले की जानकारी देते हुए पलामू एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना मिली ग्राम खाप सरौना निवासी विकल्प कुमार सिंह के घर में जिओ एवं सैमसंग कम्पनी के कीपैड मोबाइल को अवैध रूप से Refurbished एवं Assembled कर बाजार में बिक्री की जा रही है. सूचना पर एक छापामारी दल का गठन किया गया. गठित छापामारी दल ग्राम खाप सरौना स्थित विकल्प कुमार सिंह के आवास पर छापामारी की गई. छापामारी के दौरान उसके घर के प्रथम तल के एक कमरे में मोबाइल रिपेयर से संबंधित सामान, बड़ी मात्रा में पुराने मदर बोर्ड, जिओ एवं सैमसंग कम्पनी के कीपैड मोबाइल, मोबाइल बॉडी, कवर आदि बरामद किए गए, जिसे देखने पर मिनी फैक्ट्री जैसा सेटअप प्रतीत हो रहा था. आरोपी निशानदेही पर रंजीत कुमार के घर की तलाशी ली गई, जहाँ प्लास्टिक के बोरे में जिओ एवं सैमसंग कम्पनी के पुराने मदर बोर्ड, विभिन्न कम्पनियों के मोबाइल डिब्बे, जिनमें चार्जर एवं बैट्री मौजूद थे, बरामद किए गए. इस संदर्भ में पांकी थाना (कांड संख्या-08/26) में मामला दर्ज किया गया है.
