Ranchi: खूंटी पुलिस सामुदायिक पुलिसिंग के तहत जरुरतमंद के बीच कंबल का वितरण किया. बुधवार को सामुदायिक पुलिसिंग के तहत मारंगहादा थाना क्षेत्र के तिलमा एवं मारंगहादा पंचायत के जरूरतमंद ग्रामीणों  के बीच कम्बल वितरण किया गया. साथ ही ग्राम प्रधान, वार्ड मेंबर और ग्रामीणों के बीच अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाकर अफीम को लेकर जागरुकता अभियान चलाया गया. अफीम की खेती से जमीन एवं मानव जीवन को होने वाले नुकसान की जानकारी दी गई. साथ ही कानूनी कारवाई, सड़क सुरक्षा, डायल 112, डायल 1930, महिला तथा बच्चे बच्चियों के विरुद्ध होने वाले अपराध, ह्यूमन ट्रैफिकिंग से संबंधित विषयों पर जागरुक किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed