Ranchi: गोड्डा-साहेबगंज के हटिया बाजार से बाईक चोरी कर भागलपुर के दियारा क्षेत्र में बेचने वाला आरोपी को मेहरमा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बिहार के भागलपुर जिले पीरपैंती थाना क्षेत्र के टोपरा निवासी गिरफ्तार आरोपी दीपक कुमार के निशानदेही पर चोरी का सात बाईक पुलिस ने बरामद किया है.
रविवार को मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि गोड्डा एसपी को गुप्त सूचना मिला कि मेहरमा थाना क्षेत्र में बाईक चोरी मामले में संलिप्त आरोपी दीपक कुमार भागलपुर के पीरपैती थाना क्षेत्र के टोपरा स्थित अपने घर पर है जिनके पास चोरी गई बाईक रखने की सूचना है. सूचना पर एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी दल टोपरा स्थित घर पर दीपक कुमार से आवश्यक पूछताछ किया गया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि ये अन्य सहयोगी के साथ मिलकर झारखंड के गोड्डा एवं साहेबगंज जिला के विभिन्न हटिया बाजार से बाईक चोरी करते है जिसे बिहार राज्य के भागलपुर जिला के दियारा क्षेत्र के आसपास ले जाकर बेचते थे. आरोपी के निशानदेही के आधार पर विभिन्न मामले में चोरी का सात बाईक बरामद किया गया. दीपक कुमार का आपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध मेहरमा, ललमटिया थाना में पांच मामला दर्ज है.
