Patna: मुजफ्फरपुर जिले के सदर थाना पुलिस ने शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है. पताही निवासी गिरफ्तार महिला चंचल कुमारी के निशानदेही पर 129.66 लीटर विदेशी शराब, मोबाईल और क्यूआर कोड पुलिस ने बरामद किया है. गुप्त सूचना के आधार पर सदर थाना पुलिस की टीम घर में छिपाकर कर रखे शराब को बरामद करते हुए महिला को गिरफ्तार किया गया है.वही फरार आरोपी में शामिल महिला का पति पुतुल कुमार को पूर्व में भी शराब के मामले में न्यायिक हिरासत में भेजा गया था.
