Patna: एसपी ने कंट्रोल रूम का किया निरीक्षण तो कई गड़बड़ी पकड़ी गई.निरीक्षण के दौरान कोई टेबल पर सोया मिला, कोई मोबाइल चलाते पकड़ा गया. कंट्रोल रूम के डीडीसी शाखा में ड्यूटी के दौरान दो जवान टेबल पर ही सो गए थे. डायल-112 के निरीक्षण में प्रतिनियुक्त जवान ड्यूटी के दौरान मोबाईल चलाते देखा गया. मामला बगहा का है.
जानकारी के मुताबिक बीते रात बगहा एसपी कंट्रोल रूम बगहा-1 का औचक निरीक्षण करने पहुंचे. निरीक्षण के क्रम में कंट्रोल रूम में डीडीसी शाखा में प्रतिनियुक्त जवान निरंजन कुमार तथा जीपीएस शाखा में प्रतिनियुक्त जवान रंजन कुमार ड्यूटी के दौरान टेबल पर सोये हुए पाये गए. इसी दौरान डायल-112 का भी औचक निरीक्षण किया गया. डायल-112 MERV बगहा-1 में प्रतिनियुक्त जवान हरेश कुमार को ड्यूटी के दौरान मोबाईल चलाते हुए देखा गया. इस संबंध में एसपी ने पुलिस सभी को निलंबित कर दिया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *