Ranchi: ठेकेदार के पत्नी का एडिट फोटो वायरल करने वाले आरोपी को हजारीबाग थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी काम से हटाए जाने का बदला लेने के लिए सोशल मीडिया पर एडिटेड फ़ोटो वायरल किया था. गिरफ्तार आरोपी चालक छोटू कुमार उर्फ मंदीप कुमार उर्फ अवनीश राज चतरा जिले के हण्टरगंज थाना क्षेत्र के सोहाद का रहने वाला है. पुलिस आरोपी का मोबाइल भी बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार सुबोध कुमार सिंह ने पत्नी के फोटो को एडिट कर फेसबुक एवं अन्य सोशल मिडिया पर डालकर बदनाम करने एवं ब्लैकमेल करने के आरोप में एक आवेदन दिया था. आवेदन के आधार पर 13 मई को साईबर अपराध थाना (कांड संख्या- 08/25) मामला दर्ज किया गया. गिरफ्तारी के लिए गठित पुलिस की सूचना एवं तकनीक के सहयोग के आधार पर छोटू कुमार उर्फ मंदीप कुमार उर्फ अवनीश राज को घर से गिरफ्तार किया. गिरफ्तारी के उपरांत उसने अपना अपराध स्वीकार किया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *