Ranchi: ऑटो चालक पर फायरिंग करने वाले दो अपराधी को रांची के ओरमांझी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के खादगढ़ा बाजार के नीचे, रोड नं0 3के रहने वाले भोलू सोनी उर्फ धीरज और जगनाथपुर थाना क्षेत्र के हेसाग निवासी सूरज सोनी का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर एक देशी पिस्तौल, एक 9 एमएम का गोली, एक खोखा और एक दर्जन मोबाइल नम्बर लिखा हुआ एक पर्ची पुलिस ने बरामद किया है. घटना की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी ने बताया कि भोलू सोनी उर्फ धीरज व सूरज सोनी के विरुद्ध अवैध हथियार रखने, लेन-देन करने एवं आम आदमी को धमकी देकर हमला करते हुए फायर करने के आरोप में ओरमांझी थाना में मामला दर्ज किया गया था. बीते मंगलवार को चौकी दार के माध्यम से सूचना मिली कि ग्राम चेतनबारी में एक अपराधी मार-पीट कर हथियार से गोली फायर कर भाग रहा है. सूचना पर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुँचकर स्थानीय लोगो के सहयोग से आरोपी को पकड़ा गया. फायरिंग में जख्मी ऑटो चालक जलेश्वर महतो ने पूछने पर बताया कि आरोपी से भाड़ा माँगा तो हथियार निकालकर मेरे उपर जानलेवा हमला करते हुए फायरिंग कर दिया. हथियार के संबंध में आरोपी ने पूछताछ करने पर बताया कि यह पिस्तौल मुझे सूरज सोनी ने दिया है. आरोपी के निशानदेही पर सूरज सोनी को भी विधिवत गिरफ्तार किया गया. वही घटनास्थल से एक खोखा बरामद किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed