Patna: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बुधवार को पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने स्किल पार्क में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों का विस्तृत अवलोकन किया. साथ ही, प्रशिक्षुओं के लिए उपलब्ध कराई जा रही आवासीय एवं मेस सुविधाओं का भी निराक्षण किया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये. इस दौरान मुख्यमंत्री ने विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत की तथा उन्हें प्रोत्साहित किया. उन्होंने कहा कि आप लोग मन लगाकर अच्छे से प्रशिक्षण प्राप्त करें. सरकार युवाओं को नौकरी एवं रोजगार प्रदान के लिए संकल्पित है. बिहार के युवाओं को रोजगार और तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई कदम उठाये गये हैं. मुख्यमंत्री ने हिमाद्री छात्रावास का भी जायजा लिया साथ ही अन्य छात्रावासों की व्यवस्थाओं के संबंध में भी जानकारी ली. मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे परिसर को व्यवस्थित रखें और यहां प्रशिक्षण पाने वाले प्रशिक्षुओं की सुविधाओं का ख्याल रखें.
ज्ञातव्य है कि बिपार्ड स्किल पार्क, पटना परिसर में सरकारी कर्मियों के प्रशिक्षण के राज्य के युवाओं के कौशल विकास एवं रोजगार सृजन के उद्देश्य से 6 प्रमुख कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं, जिनमें सिस्टम्स एप्लीकेशंस एंड प्रोडक्ट्स सिस्को सर्टिफाइड नेटवर्क एसोसिएट (CCNA), जेरियाट्रिक केयर गिवर, फैशन डिजाइनिंग. कॉमिस (Commis) तथा असिस्टेंट बेकिंग टेक्नीशियन शामिल हैं. इन सभी पाठ्यक्रम के प्रशिक्षुओं को बिपार्ड द्वारा निःशुल्क आवास, भोजन, प्रशिक्षण किट एवं वर्दी आदि उपलब्ध कराई जाती हैं. इसके अतिरिक्त, उन्हें अंग्रेज़ी भाषा के साथ-साथ विदेशी जैसे जर्मन, फ्रेंच, स्पैनिश एवं जापानी का भी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है, जिससे रोजगार क्षमता में वृद्धि हो सके.
अब तक सरकारी कर्मियों के अतिरिक्त कुल 667 युवा प्रशिक्षुओं को क्षमता संवर्धन के लिए प्रदान किया जा चुका है, जिनमें से 204 प्रशिक्षुओं को देश एवं विदेश में रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं.
