Ranchi: बोकारो स्थित तनिष्क ज्वेलर्स में लूट के प्रयास में शामिल एक अपराधी को रिमांड पर लाया गया. आरोपी को निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त हथियार-गोली पुलिस ने बरामद किया है. बेगुसराय जेल में बंद अपराधी को तीन दिन के रिमांड पर लाया गया था. बिहार के बेगुसराय जिले के चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीरामपुर के रहने वाले आरोपी नितिश कुमार उर्फ द्रोना के निशानदेही पर एक पिस्टल और दो गोली पुलिस ने बरामद किया है. 11 जनवरी 2026 को सेक्टर-4 थाना क्षेत्र के सिटी सेन्टर में स्थित तनिश्क ज्वेलर्स शोरूम में अज्ञात अपराधियों ने हथियार के बल पर लूट की घटना का प्रयास किया था. इस संबंध में सेक्टर-4 थाना (काण्ड संख्या-02/26) में मामला दर्ज किया गया था. लूट में शामिल नितिश कुमार उर्फ द्रोना 12 फरवरी को चेरिया बरियारपुर थाना (कांड संख्या- 90/2024) में दर्ज मामले में आत्मसमर्पण कर न्यायिक हिरासत में था. जेल में बंद नितिश कुमार को मंडल कारा बेगुसराय से 03 दिनों का पुलिस रिमाण्ड में लाया गया. पूछताछ में नितिश कुमार ने अपने अपराध स्वीकारोक्ति बयान में बोकारो सिटी सेन्टर में स्थित तनिष्क ज्वेलर्स शोरूम में लूट की घटना का प्रयास में अपनी संलिप्तता स्वीकार किया एवं इनके निशानदेही पर प्रयुक्त एक देशी पिस्टल तथा 02 गोली बरामद किया गया. नितिश कुमार उर्फ द्रोना का अपराधिक इतिहास रहा है. आरोपी के विरुद्ध बेगुसराय जिले के चेरिया बरियापुर थाना, समस्तीपुर जिले के उजियारपुर थाना, बंगाल के रायगंज थाना, पुरुलिया थाना और हुरा थाना में आधा दर्जन मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed