Ranchi: रांची जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका)-सह-उपायुक्त ने शनिवार को 23 फरवरी को होने वाले राँची नगर निगम एवं बुण्डू नगर पंचायत निर्वाचन के सम्पूर्ण तैयारी विधि व्यवस्था संधारण को लेकर चुनाव से जुड़े सभी सम्बंधित पदाधिकारियों के साथ अहम बैठक किया. बैठक में एसएसपी, डीडीसी, ग्रामीण एसपी, ट्रैफिक एसपी, सदर एसडीओ एवं सम्बंधित सभी पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक के दौरान मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश दिए कि मतदान केंद्रों पर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक बल तैनात किया जाए. चुनाव प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की अनियमितता या बाधा न आने पाए. मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए. सभी तैयारियां समयबद्ध रूप से पूरी की जाएं. बता दे कि कल 22 फरवरी को मोरहाबादी अवस्थित डिस्पैच सेंटर से मतदान कर्मियों को रवाना किया जाएगा. मतदान केंद्रों में व्हील चेयर भी उपलब्ध कराया गया है. राँची नगर निगम क्षेत्र के 909 मतदान केंद्रों पर 422 एवं नगर पंचायत बुंडू क्षेत्र के 16 बूथों पर 16 व्हील चेयर उपलब्ध कराया गया है.
7 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से संचालित करेगी महिला
राँची नगर निगम में 53 वार्डों के लिए 909 मतदान केंद्र स्थापित किए गए हैं, जिनमें से 7 मतदान केंद्र पूर्ण रूप से महिला संचालित केंद्र रहेंगे, जो मोरहाबादी के रेड क्रॉस सोसाइटी में स्थापित रहेंगे.
