Ranchi: रांची से मधुकम रुगढ़ीगड़ा में गांजा के साथ दो सप्लायर को सुखदेवनगर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. हालांकि सरगना पुलिस को चकमा देकर फरार होने में कामयाब रहा. गिरफ्तार आरोपी नुतून लिण्डा उर्फ मिथुन और अमन जायसवाल का नाम शामिल है. दोनो आरोपी सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही 1.052 किग्रा गांजा, 2,71,000 रूपया नगद, होण्डा स्कूटी (JH01TD-5855), स्कूटी (JH01FU-0619) और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
मामले की जानकारी देते हुए कोतवाली डीएसपी ने बताया कि बीते रात करीब 22:46 बजे एसएसपी को गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम रूगढ़ीगड़ा के पास जुतून लिण्डा के द्वारा घर में अवैध मादक पदार्थ (गंजा) का खरीद-बिक्री किया जा रहा है. सूचना कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम नूतन लिण्डा के मधुकम रूगड़गड़ा स्थित घर पहुँचकर घेराबंदी किया गया. इसी क्रम में पुलिस को देखकर कुछ संदिग्ध पीछे बाउण्ड्री वाल के तरफ से भागने लगा. भागने के दौरान नुतून लिण्डा उर्फ मिथुन और अमन जायसवाल को पकड़ा गया. ननकु लिण्डा उर्फ मिथुन के घर का तलाशी में 1.052 किग्रा गांजा एवं पलंग के नीचे बॉक्स में गंजा ब्रिकी का 2,71,000 रूपया नगद बरामद किया गया. पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि गंजा का खरीद बिक्री का मुख्य सरगना नन्हकु लिण्डा के द्वारा बाहर से लाकर उन दोनों से पुडिया बनाकर लोगों को बेचने का काम करवाता है. पुलिस को देखकर पीछे बाउण्ड्रीवाल के तरफ से अन्धेरा का फायदा उठाकर भाग गया है. और बरामद पैसा के बारे में बताया कि ये गंजा बिकी का पैसा है. इस संबंध में सुखेदवनगर थाना (काण्ड सं0-1/26) में मामला दर्ज किया गया है. नुतून लिण्डा उर्फ मिथुन औऱ अमन जायसवाल अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो आरोपी के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना में तीन मामला दर्ज है.
