Ranchi: चोरी की बाइक में फर्जी नम्बर लगाकर घटना को अंजाम देने जा रहे दो अपराधी को नामकुम थाना पुलिस वाहन चेकिंग पकड़ा है. पकड़े गए आरोपी में नामकुम थाना क्षेत्र के कॉलोनी गली न0-11 के रहने वाले इरसाद आलम और सदर थाना क्षेत्र के गढ़ाटोली मरियम कॉलोनी निवासी साहेब उर्फ साहब अंसारी का नाम शामिल है. दोनो आरोपी के पास से सुरेश्वर धाम के पास वाहन चेकिंग के दौरान चोरी का बाइक पुलिस ने जप्त किया है. पुलिस के अनुसार बुधवार को नामकुम थाना क्षेत्र के सुरेश्वर धाम के पास वाहन चेकिंग किया जा रहा था. इसी क्रम में दोनो आरोपी को संदिग्ध के शक में पकड़ा गया. पूछ-ताछ करने पर बताया कि सिंह फार्मेसी लोवाडीह के पास होण्डा बाइक की चोरी किया था. जिसमे फर्जी ननंबर लगा कर दूसरी घटना को अंजाम देने के लिए सुरेश्वर धाम की ओर जा रहे थे. इसी बीच सुरेश्वर धाम जाने वाले रास्ते में नामकुम थाना पुलिस ने (कांड सं0-136/25) चोरी किये गये बाइक के साथ सरना स्थल के पास पकड लिया. इसके पूर्व भी दोनो कई काण्डों में जेल जा चुका है. इरसाद आलम के विरुद्ध चुटिया, नामकुम व खेलगांव थाना में, जबकि साहेब उर्फ साहब अंसारी
के विरुद्ध चुटिया, नामकुम व बरियातु थाना में मामला दर्ज है.
