Ranchi: हजारीबाग के गरमोरवा गांव में लगे सोलर प्लांट का बैट्री चोरी में शामिल दो अपराधी को चौपारण थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी को उस वक्त पकड़ा गया जब वह गांव से बैट्री चोरी कर पिकअप में लेकर ट्रक में लोड करने ले जा रहा था. गिरफ्तार आरोपी बोकारो जिले के चंद्रपुरा थाना क्षेत्र के तेलो निवासी तौसिफ उमर और रामगढ़ जिले के रजरप्पा थाना क्षेत्र के बड़कीपोना निवासी वाहिद हुसैन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर पिकउप (JH02BH1197), एलपीटी ट्रक (JH01GD0273), अल्टो कार (JH09AF3145), 120 बैट्री और मोबाईल पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कंपनी के प्रोजेक्ट मैनेजर ने पुलिस को बताया कि चौपारण थाना क्षेत्र के ग्राम गरमोरवा में विगत वर्ष मिनी सोलर प्लांट लगाया गया था. बीते मंगलवार की शाम ग्रामीण ने सुचना दिया कि ग्राम गरमोरवा का सोलर प्लांट का बैट्री अज्ञात लोग खोलकर पिकउप वेन में लोड कर ले जा रहा है. सुचना पर चौपारण थाना पुलिस सोलर प्लांट की बैट्री चोरी करने वाले पिकउप वेन एवं एक चोर को पकड़ा. इसके बाद बरही एसडीपीओ के नेतृत्व में छापामरी दल का गठन किया गया. छापामारी के क्रम में मानवीय एवं तकनीकी सहयोग से इस घटना को अंजाम देने वाले बैट्री चोर से पुछताछ करने पर पता चला कि बैट्री चोरी करने वाले चोर बोकारो के तेलो से एक आल्टो में आया था. जिसे सियारकोणी स्थित सीएम होटल के पीछे छुपा कर रखा गया है तथा चोरी की बैट्री को पिकउप वेन से ला कर एक ट्रक में लोड कर ले जाने की योजना थी. छापामारी दल आल्टो कार एवं ट्रक को बरामद किया. इस आलोक में प्रोजेक्ट मैनेजर के आवेदन के आधार पर चौपारण थाना (काण्ड संख्या-296/25) में मामला दर्ज किया गया है.
