Patna: राजधानी पटना में बुधवार देर संध्या जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव स्थित एक घर में आग लगने से घर में सो रहे 2 बच्चों की मौत हो गई. घटना की जानकारी मिलने पर इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान अंजली और अंश के रूप में कई गई है. बच्चे की मां शोभा देवी एम्स में गार्ड है. इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गया. बताया जा रहा है कि अज्ञात व्यक्ति घर मे बच्चे को बंद कर आग लगा दिया. दोनों स्कूल से आकर घर में सो रहे थे उसी वक्त वारदात को अंजाम दिया गया. आसपास के लोगो ने धुवां देखकर पुलिस और बच्चे के पिता को सूचना दिया.
पटना पूर्वी के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह ने बताया कि जानीपुर थाना क्षेत्र के नगवां गांव में एक घर में आग लगने से 2 बच्चों की मौत हो गई है. पुलिस अनुसंधान कर रही है. एफएसएल की टीम और डॉग स्क्वॉयड को बुलाया गया है. प्रथम दृष्टया मामला लग रहा है कि बच्चों की मृत्यु आग लगने से हुई है. परिजनों ने बताया कि खिड़की और दरवाजा बाहर से बंद था. इससे इनकार नही किया जा सकता कि किसी बाहरी व्यक्ति ने बाहर से दरवाजा बंद किया हो. पोस्टमार्टम, एफएसएल और डॉग स्क्वॉयड की रिपोर्ट से मामला स्पष्ट होगा. आसपास के सीसीटीवी को भी खंगाला जाएगा.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *