Patna: बाइक का चालान कटने पर भड़के दो भाई थानाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की किया. बीच बचाव में पहुंचे अन्य पुलिसकर्मी के साथ मारपीट किया. इसमे एक दरोगा का हाथ फ़्रैक्चर हो गया. आरोपी दोनो भाई को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपी में खगड़िया जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के रहीमपुर निवासी रोहित कुमार और उसका भाई मोहित सिंह का नाम शामिल है. मामला मुंगेर मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुहर्रम पर्व को लेकर मुफ्फसिल थाना पुलिस क्षेत्र भ्रमण के साथ वाहन जाँच कर रही थी. मुफ्फसिल थाना के मुख्य द्वार के सामने वाहन जाँच के क्रम में बिना नंबर प्लेट के बाइक पर सवार दोनो भाई बिना हेलमेट के सवार थे. तेज गति से आ रहे बाइक सवार को रूकने का इशारा किया गया. तो रुकने पर अभद्र व्यवहार किया जाने लगा. नंबर प्लेट नहीं होने एवं हेलमेट नहीं पहनने का कारण पूछने पर बाइक सवार थानाध्यक्ष के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए उल्टा सीधा बोलने लगा. दोनो को मुफ्फसिल थाना लाया गया. थाना में ओडी पदाधिकारी बाइक का चालान किया गया तो दोनो भड़क गये और थाना परिसर में गाली-गलोज करते हुए धमकी देने लगे. थानाध्यक्ष के साथ धक्का-मुक्की किया गया. बीच बचाव के लिए दरोगा भोला सिंह, चंदेश्वर सिंह आजाद, चालक सिपाही आनंद राज तिवारी एवं चौकीदार रघुनाथ सिंह दौड़ कर आए तो भोला सिंह पर दोनो जानलेवा हमला किया. जिसमें भोला सिंह का दाहिना हाथ फ्रैक्चर हो गया. तथा चंदेश्वर सिंह आजाद एवं अन्य सशस्त्र बल के साथ भी दोनों मारपीट किया. घायल पुलिस पदाधिकारी, कर्मियों का मुंगेर सदर अस्पताल इलाज के लिए ले जाया गया. पुलिस पर हमला एवं सरकारी कार्य में बाधा डालने तथा बेतरतीब वाहन चलाने के आरोप में दोनो के विरुद्ध मुफ्फसिल थाना (कांड सं0-235/25) में मामला दर्ज किया गया. इसके बाद दोनो को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
