Patna: चोरी कर भाग रहे आरोपी को पीटकर हत्या में शामिल आरोपी दो सगा भाई को मधेपुरा के पुरैनी थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. घटना में शामिल अन्य आरोपी की तलाश में संभावित ठिकाने पर पुलिस की छापेमारी जारी है. गिरफ्तार आरोपी में पुरैनी थाना क्षेत्र के गणेशपुर वार्ड नं-14 के रहने वाले मेघो पासवान और उसका भाई अमोद पासवान का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर खून लगा एक जीन्स पैन्ट पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 17-18 नवम्बर की रात पुरैनी थाना क्षेत्र के ग्राम गणेशपुर वार्ड न0-14 निवासी अमोद पासवान के घर में चोरी कर भाग रहे चोर दिलखुश कुमार को रंगे हाथ पकड़ा गया. जिसे गृहस्वामी के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. आरोपी दिलखुश कुमार का ईलाज के दौरान मौत हो गया. पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौप दिया. इस संबंध में दिलखुश कुमार के पिता शिवनारायण सिंह के आवेदन के आधार पर पुरैनी थाना (कांड सं0-234/25) में दस नामजद तथा पन्द्रह-बीस अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया. दो नामजद आरोपी को गिरफ्तार किया गया. आरोपी का अपराधिक इतिहास पता किया जा रहा है. अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है.
