Ranchi: गोड्डा के राजाभीठा हटिया के पास वाहन चेकिंग दौरान चोरी के बाईक के साथ पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में मो० गुलफराज अंसारी और सुनील हांसदा का नाम शामिल है. दोनो आरोपी राजाभीठा थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर पांच पुलिस ने बरामद किया है.

मामले की जानकारी देते हुए एसडीपीओ ने बताया कि राजाभीठा हटिया के पास वाहन चेकिंग के क्रम में बाईक (JH09AT-2042 एवं JH10BM-1306) का चालक पुलिस को देखकर भागने लगा. भाग रहे आरोपी मो० गुलफराज अंसारी एवं सुनील हांसदा को पकड़ा गया. दोनों ने अपने-अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया है कि शहबाज अंसारी के पास से चोरी का बाईक खरीदकर गोड्डा जिला में बिक्री करते हैं. मो० गुलफराज अंसारी के निशानदेही पर अन्य तीन बाईक बरामद किया गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed