Ranchi: जमशेदपुर जिले के मानगो स्थित प्लैट में ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम देने में शामिल दो अपराधी को पुलिस गिरफ्तार किया है.
गिरफ्तार आरोपी में सरायकेला-खरसाँवा जिले के कपाली थाना क्षेत्र के पुलोथिन रोड डांगोडीह कपाली निवासी शाहरूख खान और जमशेदपुर जिले के कदमा थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर ब्लॉक न0-2 निवासी मो० औरंगजेब उर्फ जबरन का नाम शामिल है. आरोपी के निशानदेही पर 28000 रूपया नगद और चोरी किया गया दस्तावेज पुलिस ने बरामद किया है.
पुलिस के अनुसार 3 जून को मानगो थाना क्षेत्र के प्रशांत इंक्लेव अशोका टावर के सामने ओल्ड पुरुलिया रोड प्लैट न0-102 कुँवर बस्ती मानगो से एक प्लैट में अज्ञात चोरों ने ताला तोडकर नगद पैसे, आभुषण एवं दस्तावेज चोरी की घटना को अंजाम दिया था. इस संदर्भ में मनोज कुमार पाठक के आवेदन पर मानगो थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी. मामले को लेकर एक टीम गठित किया गया. गठित टीम तकनिकी एवं गोपनीय सूचना के आधार पर मामले का उद्भेदन करते हुए चोरी के 28000 रूपया नगद एवं दस्तावेज के साथ दोनो आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी का पूर्व में भी अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध बिष्टुपुर थाना में चार मामला दर्ज है.
