Ranchi: हजारीबाग के पचड़ा जंगल से पीएलएफआई का दो सक्रिय सदस्य को पुलिस गिरफ्तार किया है. हालांकि एक उग्रवादी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. पकड़े गये उग्रवादी कोयला कंपनियों से लेवी वसूली के लिए धमकी देता था. पूर्व में ऋत्विक, बीजीआर, सीसीएल के चन्द्रगुप्त जीएम को कई बार धमकी भरे कॉल और संदेश भेजकर लेवी का मांग किया था. 20-21 की रात पगार थाना क्षेत्र में कंपनियों के क्षेत्रों में धमकी भरा पर्चा भी लगाया था. गिरफ्तार आरोपी में पगार ओपी क्षेत्र के पचड़ा निवासी विनय कुमार और चतरा जिले के कुंदा थाना क्षेत्र के लुकुईया निवासी प्रदीप कुमार गंझु का नाम शामिल है. आरोपी के पास से पीएलएफआई के 12 पर्चा, धमकी भरे संदेश लिखे 1 हस्तलिखित पोस्टर, 3 मोबाइल सेट, 1 राउटर और एक बाईक (JH02AS-8160) पुलिस ने बरामद किया है. फरार अपराधी का नाम बिगा पासवान उर्फ बुढ़उ पगार ओपी क्षेत्र के जोरदागा का रहने वाला है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बीते रात हजारीबाग एसपी को गुप्त सूचना मिली कि केरेडारी थाना (पगार ओपी) क्षेत्र के पचड़ा जंगल में टीपीसी के कुछ सदस्य किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने के इरादे से जुटे हैं. सूचना पर बड़कागांव एसडीपीओ के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया. छापामारी टीम के पचड़ा जंगल पहुँचने पर तीन संदिग्ध अवस्था में दिखे, जो पुलिस को देखते ही भागने लगा. पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो उग्रवादी को मौके पर गिरफ्तार किया, जबकि एक फरार हो गया. प्रदीप कुमार गंझु और विनय कुमार का आपराधिक इतिहास है. दोनो के विरुद्ध हजारीबाग, चतरा और लातेहार के थाना में सात मामला दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *