Ranchi: साहेबगंज से जाली नोट लेकर पहुंचा दो आरोपी को खुंटी के तपकारा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास चार हजार का जाली नोट बरामद किया गया है. आरोपी तपकारा थाना क्षेत्र स्थित लगने वाले बाजार में जाली नोट खपाने आया था. इसकी जानकारी पुलिस को मिली. पुलिस मौके पर पहुंचकर आरोपी को दबोच लिया. आरोपी में सईम शेख उर्फ शमीम और मोहम्मद शेख का नाम शामिल है. दोनो राधा नगर थाना क्षेत्र का रहने वाला है. आरोपी ने पुलिस को पुछताछ में बताया कि साहेबगंज का ही सरगना नकली नोट चलाने के लिये देता है. एक नोट के बदले में 100 रुपये मिलते है. पुलिस अब सरगना की तलाश में जुट गयी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *