Ranchi: रांची के सुखदेवनगर थाना पुलिस ने मेड इन यूएसए पिस्टल समेत तीन हथियार के साथ दो आरोपी पहाड़ी मंदिर के पास पकड़ा है. गिरफ्तार आरोपी में अनिल गाड़ी और आकाश मिर्धा का नाम शामिल है. दोनो आरोपी कांके थाना क्षेत्र के कोंगे जयपुर का रहने वाला है. आरोपी के निशानदेही पर दो पिस्टल, एक देशी कट्टा, 4 गोली, 7200 रुपया नगद और बाइक (JH01ET1693) पुलिस ने बरामद किया है.
शुक्रवार को मामले की जानकारी देते हुए एसएसपी ने बताया कि बीते रात करीब 1.15 बजे गुप्त सूचना मिला कि सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पहाड़ी मंदिर के पास हथियार की खरीद बिक्री करने के लिये कुछ लोग आने वाले है. सूचना पर कोतवाली डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया. गठित टीम छापामारी कर पहाडी मंदिर के पास संदिग्ध अवस्था में अनिल गाड़ी व आकाश मिर्धा को पकड़ा गया. तलाशी में अनिल गाड़ी के पास से एक पिस्टल, एक मिसफायर गोली, एक देशी कट्टा, मोबाइल, 7200 रुपया, बाइक, 4 गोली व आकाश मिर्धा के पास से एक पिस्टल बरामद किया गया. दोनों आरोपी ने पूछताछ में बताया कि करीब 3-4 वर्ष पूर्व सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के मधुकम के रहने वाले आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी एवं संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस से हथियार खरीदा था. साथ ही बताया कि दोनों कांके क्षेत्र में जमीन का कारोबार करते है. इसलिये हथियार और 30 गोली का व्यवस्था करने के लिए पहाडी मंदिर के पास पहुँचे थे.
इस सदर्भ मे अनिल गाड़ी, आकाश मिर्धा, आकाश कुमार वर्मा उर्फ बालकटी व संदीप कुमार प्रसाद उर्फ धाबूस के विरुद्ध सुखदेवनगर थाना (कांड संख्या-298/25) में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है.
