Ranchi: जमशेदपुर में प्रीतम पार्क के पास ब्राउन शुगर खरीद-बिक्री करते दो आरोपी को सीतारामडेरा थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी में सोनारी थाना क्षेत्र के निर्मलनगर के रहने वाले रौशन महतो और सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुईयाडीह के रहने वाले शिव किशोर पाण्डेय उर्फ शिवा का नाम शामिल है. आरोपी के पास से 58 पुड़िया ब्राउन सुगर, स्कूटी संख्या (जे.एच.05सी.वाई.-7837) और दो मोबाइल पुलिस ने बरामद किया है. रौशन महतो एवं शिव किशोर पाण्डेय पूर्व में भी मारपीट एवं चोरी के मामले में जेल जा चुका है. रौशन महतो की पत्नी लक्ष्मी कुमारी उर्फ पुतली एवं शिव किशोर पाण्डेय का भाई रवि किशोर पाण्डेय भी ब्राउन सुगर की खरीद ब्रिकी में संलिप्त रहा है और दोनों दो-दो बार जेल जा चुका है.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार  जमशेदपुर एसएसपी निर्देश पर शहर में नशाखोरी एवं अवैध मादक पदार्थ के व्यापार एवं सेवन पर नियंत्रण पाने के लिए ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है. इसी क्रम में गुप्त सूचना मिली कि  स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क में बैठकर कुछ लोग ब्राउन शुगर की खरीद-बिकी करने वाले है. सूचना पर मुख्यालय डीएसपी के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया. गठित टीम स्लैग रोड स्थित प्रीतम पार्क में पीसीआर एवं थाना गश्ती दल के साथ छापामारी किया. पुलिस पार्टी को देखते ही पार्क में बैठकर ब्राउन शुगर की खरीद ब्रिकी करने वाले सभी भागने लगे, जिसे खदेड़कर रौशन महतो एवं शिव किशोर पाण्डेय को पकड़ा गया. शिव किशोर पांडेय और रौशन महतो का अपराधिक इतिहास रहा है. दोनो के विरुद्ध एक-एक मामला पूर्व से दर्ज है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


You missed